रायपुर

Generic placeholder image

रायपुर 27 मार्च 2026/ शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी - फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 तथा जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों के संबंध में परीक्षण के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों का परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 68 सहायक प्राध्यापक को परिभ्रमण में रखा गया है। इसी तरह 70 प्राध्यापकों के गोपनीय प्रतिवेदन में समिति की शर्तों के अनुरूप न होने के कारण परिवीक्षा अवधि में वृद्धि की अनुशंसा की गई है,जिसमे 53 प्राध्यापकों का 1 वर्ष और 17 सहायक प्राध्यापकों का 2 वर्ष शामिल है।

27 Mar 2026 03:36PM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

ऐतिहासिक नगरी मल्हार में आयोजित होने वाला मल्हार महोत्सव इस बार अपनी भव्यता और सांस्कृतिक छटा के बजाय सियासी उठापटक और विवादों के लिए ज्यादा सुर्खियों में है। आयोजन को लेकर मस्तूरी भाजपा के भीतर मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले ही इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते समय नगर पंचायत में सरेआम थप्पड़बाजी हुई थी और अब एक नया राजनीतिक कारनामा सामने आ गया है। प्रशासन और आयोजन समिति ने महोत्सव के आमंत्रण पत्र से मस्तूरी के कद्दावर नेता और पूर्व स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का नाम ही गायब कर दिया है। इस बड़ी अनदेखी से भाजपा कार्यकर्ताओं और बांधी समर्थकों में भारी उबाल है। लोग इसे महज एक साधारण प्रशासनिक भूल मानने को तैयार नहीं हैं बल्कि इसे एक सोची समझी राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।

27 Mar 2026 01:53PM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

रायपुर, 27 मार्च 2026/* राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव श्री विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।
        कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि श्रीमती सहला निगार, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि वोरा, सचिव श्री भीम सिंह सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, गृह एवं जेल विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग तथा ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनीश कुमार द्वारा इन क्षेत्रों के लिए तैयार समन्वित नीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

27 Mar 2026 01:13PM,
by: Mahak Qureshi