रायपुर

Generic placeholder image

अमेरिका और इज़राइल की "आक्रामकता और हत्याओं" का पूर्णतः अंत। इस्लामिक गणराज्य के विरुद्ध भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय करना। युद्ध के कारण हुए नुकसान और क्षति के लिए स्पष्ट और गारंटीकृत मुआवज़ा। सभी मोर्चों पर और क्षेत्र में सक्रिय प्रत्येक प्रतिरोध समूह के लिए युद्ध का अंत। ईरान का कहना है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर उसकी संप्रभुता एक दीर्घकालिक कानूनी अधिकार है, जो दूसरे पक्ष की प्रतिबद्धताओं की गारंटी देता है और जिसे औपचारिक रूप से मान्यता दी जानी चाहिए। ईरान ने युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज किया

25 Mar 2026 03:33PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

रायपुर, 25 मार्च 2026/मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण अत्यंत आवश्यक है, जिसे सांख्यिकीय विभाग को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत स्तर पर प्रतिवर्ष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा देशभर के पिछड़ा वर्ग आयोगों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर साझा मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा की जाए। छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया मुख्य अतिथि के रूप में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आयोग के कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
      छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल विभिन्न जातियों की सामाजिक स्थिति, ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विविध रूप में देखने को मिलती है। उन्होंने सामाजिक विसंगतियों को दूर करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

25 Mar 2026 02:20PM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

रायपुर: 25 मार्च 2026/ यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा सम्मानित 'ग्लोबल यूथ इनोवेटर' और 'एलियन इनोवेशंस' के 21 वर्षीय संस्थापक रवि किरण ने छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाक़ात में उनके साथ स्टार्टअप में ऑपरेशंस और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभाल रहीं हर्षिता भी उपस्थित थीं। विशेष बात यह है कि ये दोनों ही युवा अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ इस नवाचार के जरिए समाज में बदलाव ला रहे हैं। 
इस अहम मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों (PwDs) को सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन को अधिक स्वतंत्र व सुलभ बनाने के लिए विकसित किए गए अत्याधुनिक उपकरणों— 'नेविनॉट' (Navinaut) और 'साइनएक्स' (SignX)— का प्रदर्शन करना था।

25 Mar 2026 02:20PM,
by: Mahak Qureshi