रायपुर 9 मार्च 2026/ केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रोड कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट फॉर लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म अफेक्टेड एरियाज (RCPLWEA) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-I) की अवधि को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबित सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने में नई गति मिलेगी।
09 Mar 2026 01:30PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं। दोनों नेत्री प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचीं। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद दोनों सांसदों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं।
09 Mar 2026 11:59AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 9 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJP) भारत सरकार की एक पहल है, जो आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं (Generic Medicines) उपलब्ध कराती है। यह योजना आम लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए चिकित्सा खर्च को कम करने और सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य महंगी दवाओं के बोझ को कम करना और स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता, गुणवत्ता व किफायत में सुधार लाना।
09 Mar 2026 11:45AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धान खरीदी का मुद्दा फिर गरमा गया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने आरोप लगाया कि बस्तर में 44 हजार से अधिक किसानों से धान नहीं खरीदा गया और सरकार की लचर व्यवस्था के कारण किसान परेशान हुए। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि 44,612 किसान धान बेचने केंद्रों पर पहुंचे ही नहीं, जबकि जो किसान आए उनका धान खरीदा गया। जवाब से असंतुष्ट होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से धान खरीदी के स्पष्ट आंकड़े देने और जबरन समर्पण के मामलों की जानकारी मांगी। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस हुई और कांग्रेस विधायकों ने विरोध में वॉकआउट कर दिया।
09 Mar 2026 11:35AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम खेती मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि समोदा-झेंझरी गांव में उनकी देखरेख में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार बनने के बाद से अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि जांच में अगर अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
09 Mar 2026 11:29AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









