राज्यपाल श्री रमेन डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
15 Aug 2024 02:46PM, by: Babuaa Desk
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवक कल्याण, मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मदन सिंह चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले, श्री स्वामी जी.सी.डी भारती, श्री अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रम्हकुमारी बहनें मौजूद थीं।
समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, श्री सुब्रत साहू, श्री मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
15 Aug 2024 02:46PM, by: Babuaa Desk
जांजगीर-चांपा जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज संवाद कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने और इसे दर्ज करने के लिए कलेक्टोरेट में संवाद कॉल सेंटर शुरू किया गया है। कामकाज के सिलसिले में सरकारी दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
नागरिकों के शिकायत निवारण के लिए पूर्व में शुरू किए गए वॉट्सऐप चैट संवाद को विस्तार करते हुए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस नंबर 7970001634 पर जो नागरिक वॉट्सऐप प्रयोग नहीं करते हैं या पुरानी फ़ीचर के फ़ोन प्रयोग करते हैं, वे सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच में इस नंबर पर अपनी शिकायत या सुझाव या माँग को दर्ज करा सकते हैं। इस संवाद कॉल सेंटर का उद्देश्य बिना परेशानी एवं भागदौड़ के लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। संवाद कॉल सेंटर से प्राप्त समस्याओं के निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिससे लोगों को तेजी से उनकी समस्याओं का समाधान मिल पायेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को चैटबॉट एवं संवाद कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
कामकाज के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली शिशुवती माताओं को स्तनपान के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्तनपान कक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में स्तनपान कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मातृत्व और शिशु कल्याण स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते कलेक्टोरेट परिसर में स्तनपान कक्ष स्थापित करते हुए एक नया कदम उठाया गया हैं।
15 Aug 2024 02:46PM, by: Babuaa Desk
जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज वर्चुअल माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत परियोजना मड़वा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री श्री ओपी चौधरी के द्वारा नींव - एक स्वर्णिम भविष्य की, समग्र प्रगति पत्र, आंगनबाड़ी बाल प्रगति पत्र, मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय, दस प्रयत्नम अभियान का शुभारंभ करते हुए जांजगीर-चांपा जिले के लोगो अनावरण किया।
शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत संचालित कैंटीन के माध्यम से निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, आचार या चटनी के साथ गरमा गरम ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है की शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना वर्ष 2017 से छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होकर संचालित है। इस अवसर वर्चुअल माध्यम से मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मड़वा पावर प्लांट में कार्यरत श्रमिक श्री सतीश कुमार एवं श्री रमेश कुर्रे से बात की। श्रमिक श्री सतीश कुमार ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना बहुत ही अच्छी योजना है इस कैंटिंन में हमें कम कीमत पर ताजा भोजन मिलता प्राप्त होता है। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
15 Aug 2024 02:46PM, by: Babuaa Desk
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
15 Aug 2024 02:46PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे।
15 Aug 2024 02:46PM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर आए बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आसमान छूने का हौसला है। ये बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस पर छू लो आसमां एजुकेशन सिटी बीजापुर में पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।
15 Aug 2024 02:38PM,by: Babuaa Desk
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े ने कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। परेड में शामिल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, महिला पुलिस बल की टुकडियों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गयी।
15 Aug 2024 02:38PM,by: Babuaa Desk
वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन ने आज जिला मुख्यालय कोरबा के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया और जिला पुलिस बल, सुरक्षा बल, स्काउट गाइड सीनियर जूनियर डिवीजनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड कमांडरों द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित थे। उन्होंने अनेकता में एकता के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक, मनमोहक देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया ओर कार्यक्रमों का आनंद लिया। समारोह में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण- समारोह में मुख्य अतिथि श्री देवांगन के करकमलों द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
15 Aug 2024 02:38PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









