रायपुर

Generic placeholder image

जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

15 Aug 2024 02:32PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बस्तर जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री ने बसतर की पहचान पारम्परिक धुरवा तुवाल का पगड़ी धारण कर ध्वजारोहण किया। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान आम जनता को हल्बी एवं गोण्डी में संबोधित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने परम्परा के अनुसार शहीद परिवारों और भूतपूर्व सैनिकों से भेंट करने के उपरांत प्रोटोकॉल को तोड़कर मंच के दूसरे छोर पर स्थित दर्शक दीर्घा में बैठे आम नागरिकों से भी मुलाकात की, इस दौरान बच्चों से हाथ मिलाकर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाएं। इस दौरान कमिश्नर श्री डोमनसिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा उपस्थित थे।

15 Aug 2024 02:31PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जिला सक्ती में देश की आजादी की 77वी वर्षगाठ तथा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई l इसके साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
      कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

15 Aug 2024 02:31PM,
by: Babuaa Desk