रायपुर

Generic placeholder image

हरेली त्यौहार के अवसर पर खाघ मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास के ग्राम पंचायत गोढ़ीकला में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण हितग्राहियों के उन्मुखीकरण कार्यकम में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और आग्रह किया कि अभियान का हिस्सा बनकर अपने घर आंगन, खेत में अपनी मां के नाम पर पौधा जरूर लगाएं। खाद्य मंत्री ने कहा कि राशनकार्ड का नवीनीकरण आगामी 15 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। छुटे हुए सभी हितग्राहियों को अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का आग्रह किया। ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर सरपंच जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। खाघ मंत्री श्री बघेल ने ग्राम गोढ़ी कला में पौधरोपण किया

04 Aug 2024 01:10PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी में मील का पत्थर कहे जाने वाले इस कदम में, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक्सिओम-4 अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजेगा। इसरो ने भारत के गगनयान मिशन का हिस्सा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को एक्सिओम स्पेस और नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण के लिए भेजा है। ग्रुप कैप्टन शुक्ला एक्सिओम मिशन के लिए प्राथमिक अंतरिक्ष यात्री हैं, जबकि ग्रुप कैप्टन नायर इस परियोजना के लिए बैक-अप अंतरिक्ष यात्री हैं।

04 Aug 2024 12:18PM,
by: Babuaa Desk