रायपुर

Generic placeholder image

 भारत के स्पिन गेंदबाजी के आधार स्तंभ बिशन सिंह बेदी का विकेट उनके 77साल के जीवन स्कोर पर आज भगवान ने लिया। बिशन सिंह बेदी भारत के ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीं पर हराने का श्रेय मिला था।,भारत ने 1947- 48और 1968- 69में लाला अमरनाथ और मंसूर अली खान पटौदी के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया का दौरा किया था। दोनो ही सीरीज पांच टेस्ट की थी जिनमें दोनो सीरीज 4-0और 4-0से हारे थे।1977-78के दौरे में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में पहुंची तो टैक्सी ड्राइवर हंसी मजाक में पूछते कि पिछले दो सीरीज के समान इस बार भी 4-0से सीरीज हारने आए हो क्या? पहले 2टेस्ट में भारत 16रनऔर 2विकेटके कम अंतर से हार गया तो टैक्सी ड्राइवर की बात में दम दिखने लगा लेकिन अगले दो टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 222रन और 1पारी2रन से हरा दिया तो कप्तान बिशन सिंह बेदी की चारो तरफ जय जयकार होने लगी।   ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमी पर हराने वाले कप्तान थे बिशन सिंह बेदी

24 Oct 2023 02:53AM,
by: Babuaa Desk