रायपुर

Generic placeholder image

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 27 अप्रैल को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों को स्वर्ण प्राशन

26 Apr 2023 01:47PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण विधानसभा में आज भेंट-मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पास ही स्थित हनुमान बावली का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने जैतू साव मठ में हेरिटेज वाक विकास कार्य का लोकार्पण भी किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हेरिटेज वाक विकास कार्यों के अंतर्गत एक करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से पुरानी बस्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के सौंदर्यीकरण के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, महापौर श्री एजाज ढेबर और रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे भी इस दौरान मौजूद थे। 

26 Apr 2023 10:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

भारत में खानपान को लेकर जो परंपराएं हैं उसमें हमेशा एक तत्व देखा गया है कि राज्यव्यवस्था हमेशा लोकजीवन के साथ उत्सवों में हिस्सा लेती थी। पुराने दौर में राजसूय यज्ञ होते थे जिसमें राजा स्वयं आम जनता के साथ ऐसे उत्सव में हिस्सा लेते थे। जब राजव्यवस्था स्थानीय संस्कृति का आदर करती है तो जनता का भी अपनी संस्कृति के प्रति गौरवबोध मजबूत होता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पिछली बार अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के दिन सबसे बोरे बासी खाने का आग्रह किया। उनका यह संदेश बहुत लोकप्रिय हुआ और छत्तीसगढ़ से बाहर भी विदशों में भी बसे छत्तीसगढ़िया परिवारों ने इस दिन बोरे-बासी खाकर हमारी समृद्ध खानपान परंपरा को भी जिया।  बटकी म बासी अउ चुटकी म नून, मैं गात हंव ददरिया तैं कान देके सुन

26 Apr 2023 09:29AM,
by: Tikendra Sinha