रायपुर

Generic placeholder image

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र तथा वन विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या में वृद्धि होने से आस-पास के ग्रामों में भी उनकी मीठी बोली गूंजने लगी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यहां लगभग एक साल से स्थानीय समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर मैना मित्र बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप तथा वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग की पहल पर मैना मित्र पहाड़ी मैना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है और अब उनकी मेहनत रंग ला रही है।  मैना संरक्षण एवं संवर्धन को मिला बढ़ावा

28 Apr 2023 05:27AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए बहुत से आकर्षणों में सबसे बड़ा आकर्षण है, यहां की संस्कृति। तीज-त्योहारों और कला परंपराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का खान-पान भी लोगों को लुभाता है। लोगों को यहां व्यंजनों के स्वाद के साथ-साथ उनके नाम भी रोचक लगते हैं और आकर्षित करते हैं, मसलन-ठेठरी, चीला, फरा, खुर्मी आदि। इन्हीं में एक नाम बोरे-बासी का भी है। असल में बोरे और बासी दो तरह के व्यंजन हैं, लेकिन हैं एक ही। पके हुए चावल को पानी में डूबोकर यह व्यंजन तैयार किया जाता है। दही, अथान पापड़, चटनी, बिजौरी, भाजी जैसी चीजों के साथ इन्हें खाया जाता है। बोरे जब कुछ घंटा पुराना हो जाता है तो वही बासी कहलाता है। स्वाद के साथ-साथ ये व्यंजन पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते हैं।  संस्कृति और श्रम से जुड़ा है बोरे-बासी

28 Apr 2023 05:26AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक (अनु. जाति, अनु.जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग) के. राजू की उपस्थिति में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं विधानसभा समन्वयकों की एलडीएम बैठक संपन्न हुयी। एलडीएम अर्थात लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कांग्रेस देशभर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों में नया नेतृत्व उभरने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की सभी आरक्षित लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों पर समन्वयक बनाया है आज उन्हीं समन्वयकों की बैठक हुई। कांग्रेस के एलडीएम की बैठक संपन्न

28 Apr 2023 02:48AM,
by: Tikendra Sinha