क्रिकेट में कितने तरीके से आउट हुआ जा सकता है? जो लोग सामान्य क्रिकेट प्रेमी है वे बोल्ड, कैच आउट, एलबीडब्ल्यू, स्टंप्ड, हिट रन आउट औऱ हिट विकेट को ही जानते है। 5 अन्य तरीके भी है जिसमे हैंडल द बाल, टाइम आउट, ऑब्स्ट्रेक द फील्ड, डबल हिट और रिटायर्ड आउट है। सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट और वनडे क्रिकेट जीवन मे इन 5 तरीकों से कभी आउट नही हुये। एक बार वे वनडे मैच में हिट विकेट जरूर हुए है। जब सचिन हिट विकेट हो गए..
25 Apr 2023 01:17AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "अभी दिल्ली दूर है"। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कभी भी अपनी बात पर नहीं टिके क्योंकि उन्होंने पहले दावा किया था कि वह कभी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे लेकिन बाद में पार्टी के साथ गठबंधन कर सीएम बने। ''दिल्ली अभी दूर है'' : ओवैसी
25 Apr 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आई.आई.आई.टी. नवा रायपुर के ‘‘तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजभवन से राज्यपाल समारोह में वर्चुअल तरीके से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होेंने सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी विद्यार्थी राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।
24 Apr 2023 01:08PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हेंड पंप संधारण और पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होेंने कहा है कि पेजजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों में नलकूप खनन, राईजर पाईप बढ़ाने, नलकूपों की मरम्मत प्राथमिकता से किए जाए। मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गर्मी के मौसम पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों की बैठक में को सम्बोधित कर रहे थे।
24 Apr 2023 01:08PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम के सम्मान के लिए और प्रदेश के विकास को गति देने में श्रमिकों की विशेष भूमिका को देखते हुए राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन के आयोजन का निर्णय शासन द्वारा लिया गया। स्थानीय साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर के श्रमिक हिस्सा लेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है, उनका सम्मान भी सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो की समस्या से जूझ रही सीमा अब सामान्य बच्चों की तरह अपना हाथ पूरी तरह सीधा कर पाएगी। रायपुर में डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके हाथ में एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से हुई इस निःशुल्क सर्जरी ने सीमा का जीवन खुशियों और उमंग से भर दिया है। सारंगढ़ के चिरायु दल की पहल और डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से उसे मुड़ी हुई कोहनी की समस्या से मुक्ति मिल गई है।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









