राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिवस दुर्ग वन मंडल अंतर्गत जामुल और खुर्सीपार भिलाई में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सीलकर उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। इनमें आर.एस. टिम्बर, लवकुश नगर-जामुल और सियाराम फर्नीचर मार्ट बापू नगर खुर्सीपार-भिलाई शामिल है। वन विभाग की कार्रवाई: दो आरा मशीन हुए सील
22 Apr 2023 05:42AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण और राज्य सरकार से मिल रही मदद की सराहना की गई।
22 Apr 2023 05:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ईद आपसी भाई-चारे, सौहार्द्र और अमन का त्यौहार है। रमजान के पाक महीना पूरा होने के अगले दिन ईद का त्यौहार सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर परस्पर प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है। मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद
22 Apr 2023 05:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस, श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, माता कौशल्या महोत्सव तथा ईद-उल-फितर समेत रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 22 अप्रैल को ही दुर्ग जिले अंतर्गत आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह और मां कर्मा जयंती महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।
22 Apr 2023 05:41AM,by: Tikendra Sinha
भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी में राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आस्था और भक्ति से सराबोर 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीराम के ननिहाल चंदखुरी में श्रीराम भक्ति की धारा बहेगी। इसमें देश और प्रदेश के जाने-माने कलाकार तीनों दिन मानस गान, भक्ति गीत, नृत्य और भजन प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर चंदखुरी में हर साल कौशल्या महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी। चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रम में ऊर्जा और वित्त विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अत्याधुनिक ऑनलाईन शिकायत एवं निराकरण प्रणाली विकसित करने की योजना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार मोर बिजली मोबाईल ऐप के माध्यम से बिजली से संबंधी ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण करने के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत शिकायतें एवं निराकरण के लिए टोल फ्री नम्बर-1912 का उपयोग किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से विद्युत शुल्क मद से बकाया राशि की वसूली सहित शासन के विभागों और उद्योगों से लंबित विद्युत शुल्क की वसूली के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने ऊर्जा और वित्त विभाग के कार्यों की समीक्षा की
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल द्वारा 27 एवं 28 अप्रैल को मेला मैदान कबीरधाम में आयोजित गोंडवाना स्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
22 Apr 2023 02:19AM,by: Tikendra Sinha
संविधान में व्यवस्थापिका द्वारा केंद्र और राज्यो में बनाये गए कानून को प्रभावी रूप जनहित में प्रभावी बनाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) द्वारा हर सालअखिल भरतीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस औऱ आईएफएस सर्विस सहित इंडियन एलाइड सर्विसेज के लिए योग्य व्यक्तियों का चयन करती है। सिविल सर्विस डे औऱ महिला आईएएस
21 Apr 2023 11:45AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति ’पहाड़ी कोरवा’ और ’बिरहोर’ जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र का वर्चुअल रूप से वितरण किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी। जिस पर अमल करते हुए आज 142 युवाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।
21 Apr 2023 11:45AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









