मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार वाहन स्वामी के घर के पास ही उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले कमर्शियल गाड़ी के परमिट आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। नये गाड़ी के परमिट हेतु आवेदन देने के लिए पृथक से परिवहन कार्यालय आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी ।
28 Feb 2023 05:31AM,by: Tikendra Sinha
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मेघालय के तुरा में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। मणिपुर के नोनी में तड़के 2.46 बजे आए 3.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पांच घंटे से भी कम समय में पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने वाला यह दूसरा भूकंप है। NCS के अनुसार, मेघालय में भूकंप की गहराई 29 किमी थी।
28 Feb 2023 05:05AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई को पांच दिन की हिरासत देने वाली दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि उन्हें सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी l वह रोजाना शाम 6-7 बजे के बीच अपने वकीलों से 30 मिनट और अपनी पत्नी से 15 मिनट के लिए मिल सकते हैं। हर 48 घंटे में उनका मेडिकल टेस्ट होना चाहिए और कोर्ट ने उन्हें दवा लेने की इजाजत दी।
28 Feb 2023 05:02AM,by: Babuaa Desk
रायपुर विकास प्राधिकरण ने अब कमल विहार, इन्द्रप्रस्थ रायपुरा और बोरियाखुर्द की फ्लैट्स योजना तथा स्वतंत्र मकान की बकाया राशि के संपूर्ण राशि के भुगतान पर सरचार्ज राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी है। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के निर्देश पर आवंटितियों को राहत देते हुए यह पहल की गई है। यह छूट 31 मार्च 2023 तक वर्तमान बकायादारों को ही मिलेगी। जिन्होंने पूर्व में भुगतान कर दिया है, उन पर यह छूट लागू नहीं होगी।
28 Feb 2023 04:57AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 1969 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 47 हजार 362 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।
28 Feb 2023 04:57AM,by: Tikendra Sinha
उभयलिंगी समुदाय का विकास कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उभयलिंगी समाज के लिए राज्य सरकार की कोशिशों का सफल परिणाम है कि उभयलिंगी समुदाय के 22 व्यक्तियों का चयन पुलिस में हुआ है। उभयलिंगी वर्ग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। राज्य सरकार उभयलिंगी समुदाय के साथ है। उभयलिंगी समुदाय स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़े और कौशल उन्नयन कर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। राष्ट्रीय कार्यशाला में उभयलिंगी समुदाय के बीच चर्चा और मंथन के निष्कर्ष पर राज्य स्तर पर उनके लिए नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने यह बात आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और विकास कार्यक्रमों पर केन्द्रित राष्ट्रीय कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में कही।
27 Feb 2023 03:43PM,by: Tikendra Sinha
शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण की बेहतर देखभाल के लिए प्रदेश में 28 फरवरी से 31 मार्च तक ‘शिशु संरक्षण माह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ का प्रोफिलैक्टिक डोज पिलाया जाएगा। साथ ही छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड सिरप वितरित की जाएगी। शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रदेश भर के 25 लाख 60 हजार बच्चों को विटामिन ‘ए’ और 26 लाख 90 हजार बच्चों को आयरन एवं फॉलिक एसिड देने का लक्ष्य रखा गया है।
27 Feb 2023 03:43PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है। श्रीमती भेंड़िया ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमश्वरी वर्मा भी उपस्थित थीं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 04 मार्च तक चलेगी।
27 Feb 2023 03:43PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा थर्ड जेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
27 Feb 2023 03:43PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






