मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की फसलों को बढ़ावा देने के लिए इनकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 94 लाख रूपए मूल्य की 38 हजार 686 क्विंटल कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी हो चुकी है। राज्य में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने विशेष पहल
27 Feb 2023 03:43PM,by: Tikendra Sinha
भाजपा नेता विवेक वेंकटस्वामी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा "जल्द ही गिरफ्तार" किया जाएगा। विवेक ने आरोप लगाया कि कविता ने पंजाब और गुजरात चुनाव के दौरान आप को करीब 150 करोड़ रुपये दिए थे। विवेक ने कहा, "शराब घोटाले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।"
27 Feb 2023 02:13PM,by: Babuaa Desk
पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की एक महिला ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल फरार चल रही महिला ने मृतक की पिस्टल से दो गोलियां दागकर धालीवाल की कथित तौर पर हत्या कर दी. तरनतारन एसएसपी ने कहा कि महिला धालीवाल से संबंधित थी और कथित तौर पर कुछ निजी कारणों से उसकी हत्या कर दी। पंजाब : कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल की गोली मार कर हत्या
27 Feb 2023 02:03PM,by: Babuaa Desk
हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुखबीर कटारिया को डीटीसीपी ने राज्य के शहरी संपदा विभाग की चार एकड़ जमीन को खाली करने का नोटिस भेजा , नोटिस में दावा किया गया है कि सुखबीर कटारिया द्वारा भूमि पर "अवैध रूप से" कब्जा कर लिया गया है । कटारिया ने आरोप का खंडन करते हुए कहा की वह उनकी पैतृक भूमि और 70 से 80 साल से जमीन पर उनका कब्ज़ा है ,यह सिर्फ उनहे परेशान करने की राजनीतिक साजिश है।
गुरुग्राम : कांग्रेसी नेता को सरकारी जमीन खाली करने का नोटिस
27 Feb 2023 01:57PM, by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्णाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई और बीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों की मौजूदगी में कर्नाटक में शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। राज्य मंत्री मंडल ने प्रसिद्ध कन्नड़ कवि कुवेम्पु के नाम पर हवाई अड्डे का नामकरण करने का निर्णय लिया।
27 Feb 2023 01:57PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









