AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार "सच्चाई से डरती है"। उन्होंने कहा, ''विदेश मंत्री चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान नहीं कर पाएंगे। इससे पहले, जयशंकर ने कहा कि केंद्र ने सीमा अवसंरचना को बढ़ाने के लिए बजट को पांच गुना बढ़ा दिया है।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
सरकार ने राजेश राय को राज्य के स्वामित्व वाली फर्म इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (ITI) लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नामित किया है। राय ने 21 फरवरी, 2023 को अपना पद ग्रहण किया और 5 साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। , आईटीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा। राय ने विपणन निदेशक राकेश चंद्र तिवारी का स्थान लिया, जो सीएमडी के रूप में सेवारत थे।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
6साल की उम्र में टेनिस का रैकेट पकड़ना भले ही आसान काम हो सकता है लेकिन एक लड़की वो भी कट्टर समाज की जहां बुर्के के पीछे जीने का मशवरा हो उसके लिए कम कपड़े( टेनिस खेल की अनिवार्यता जो ठहरी) पहन कर देश विदेश में सफर करना आसान नहीं था। दोहरे बंदिश के बावजूद सानिया मिर्जा ने 22 साल तक खुद का, परिवार का, शहर का राज्य का देश का और सबसे बड़ी बात महिलाओं का मान बढ़ाने का काम किया जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। बाअदब बामुलाहिजा सानिया मिर्ज़ा जा रही है..!
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।देश भर से अतिथियों का आना शुरू हो गया है।यह क्षण कांग्रेस के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिये भी ऐतिहासिक और गौरव पूर्व है। कांग्रेस देश का अकेला राजनैतिक संगठन है जिसका गठन आजादी के पहले हुआ था जिसने देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कांग्रेस का पहला अधिवेशन स्थापना के तत्काल बाद 1885 में मुंबई में हुआ जिसमें व्योमेशचंद्र बेनर्जी अध्यक्ष बने। कांग्रेस के 40 वें अधिवेशन 1924 में बेलगांव महात्मा गांधी अध्यक्ष बने थे। 46 वे अधिवेशन में 1929 के लाहौर अधिवेशन में पं. जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष बने थे तथा कांग्रेस के 52 वें अधिवेशन 1938 में हरिपुर तथा 1939 को त्रिपुरी मध्यप्रदेश के अधिवेशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने। रायपुर के पहले दिल्ली में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन 2018 में हुआ था।
23 Feb 2023 01:09AM,by: Babuaa Desk
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सरकंडा, बिलासपुर में 14 एवं 15 मार्च, 2023 को ‘‘मसाला एवं सगंध फसलें-छत्तीसगढ़ में संभावनाएं एवं क्षमताएं’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा सुपारी एवं मसाला अनुसंधान संस्थान, कालीकट, केरल, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), रायपुर, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी निदेशालय, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है।
22 Feb 2023 01:39PM,by: Tikendra Sinha
मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बना हैंगिंग ब्रिज 30 अक्टूबर को टूट गया था , ब्रिज के टूटने से 135 लोगों की मौत हुई थी | आज गुजरात हाई कोर्ट ने पुल की मरम्मत करने वाले ओरेवा कंपनी को मोरबी ब्रिज हादसे में पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है | मोरबी ब्रिज हादसे में पीड़ित परिवारों को को मिलेगा मुआवजा
22 Feb 2023 12:24PM,by: Tikendra Sinha
स्वयंभू भगवान धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को हवा में पिस्तौल से फायरिंग करते हुए दिखाने वाला एक दूसरा वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि गर्ग पिस्टल से फायर करते हुए आदमियों के एक समूह के बीच खड़ा है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान गर्ग को बंदूक दिखाते हुए और एक दलित परिवार को धमकाते हुए एक और वीडियो पहले ऑनलाइन सामने आया था।
22 Feb 2023 11:56AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







