रायपुर

Generic placeholder image

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंत्रालय में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलों के सहायक आयुक्त को मुख्यमंत्री जन घोषणा के तहत आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय जो भवनविहीन है और वे अस्थायी भवन में संचालित हो रहे है, वहां आगामी शिक्षा सत्र से पूर्व कम से कम 60 बच्चों के बैठने की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करा ले।  आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा

22 Feb 2023 01:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आदिवासी बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरूआत की। उन्होंने जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए ऑनलाईन डिमांड बहु-भाषा शिक्षण के लिए ऑनलाईन कोर्स का शुभारंभ किया। राज्य में भाषाई सर्वे के आधार पर बच्चों को बहु-भाषा शिक्षण देने के लिए शिक्षकों के लिए पठन सामग्री का विमोचन किया। इसके साथ ही बच्चों को उनकी स्थानीय भाषा में कहानी सुनाने के लिए पॉडकास्ट का उपयोग करने शिक्षकों का ऑन डिमांड क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। 

22 Feb 2023 01:07AM,
by: Tikendra Sinha