तुर्की के हाटे प्रांत में सोमवार को दो भूकंप (परिमाण 6.3 और 5.8) आए, जिसके बाद क्षेत्र में कम से कम 32 झटके महसूस किए गए। तुर्की के आंतरिक मंत्री ने कहा कि ताजा भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई है और अन्य 213 घायल हो गए हैं। तुर्की ने 6 फरवरी को बड़े पैमाने पर भूकंप देखा जिसमें हजारों लोग मारे गए।
21 Feb 2023 07:07AM,by: Babuaa Desk
शिवसेना (यूबीटी) विधायक प्रकाश फतेरपेकर के बेटे स्वप्निल की पहचान मुंबई में सोनू निगम और उनकी टीम पर हमले में शामिल आरोपियों में से एक के रूप में हुई है। स्वप्निल की बहन सुप्रदा ने गायक से माफी मांगी और ट्वीट किया, "मेरा भाई [निगम] के साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। हड़बड़ी की वजह से हंगामा हुआ... निगम को कोई चोट नहीं आई।" कॉन्सर्ट में सोनू निगम पर हमले में शामिल विधायक का बेटा
21 Feb 2023 07:05AM,by: Babuaa Desk
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पुलिस अधीक्षक से कोयला परिवहन में अवैध लेवी की वसूली से जुड़े घोटाले पर लिखित शिकायत और जांच के लिए SIT बनाने की मांग की उनका कहना है, इस मामले में तमाम तथ्यों और गवाहों के बयान के बाद भी केंद्र सरकार और ED अडानी समूह पर कार्रवाई नहीं कर रही और कांग्रेसी नेताओं को फंसाया जा रहा है।
21 Feb 2023 06:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सरगुजा से बस्तर तक 33 ज़िलों के फ़ार्मेसी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में अध्ययनरत 27,000 छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाईन किताबों कि सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ई-लाईब्रेरी का किया उद्घाटन
21 Feb 2023 03:19AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़वा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किये जाने की घोषणा उपरान्त छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की क्रियान्वयन की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। वन विभाग द्वारा अब तक 19 हजार से अधिक हितग्राहियो के लगभग 30 हजार एकड़ निजी भूमि में वृक्षारोपण हेतु पंजीयन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए यह योजना को लागू किए जाने की घोषणा की है। इस योजनांतर्गत कृषको की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषको की सहमति पर उनके भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाना है।
21 Feb 2023 03:19AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








