रायपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खेती के साथ ही पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए नस्लसंवर्धन के लिए विशेष पहल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसके लिए बहुत जरूरी था कि स्थानीय स्तर पर उच्च नस्ल के मवेशी पशुपालकों को उपलब्ध हो सकें। जिला प्रशासन दुर्ग ने इसके लिए बहुत कारगर तरीके से काम किया है। पहले मुर्गीपालन के लिए किसानों को मुर्गियां उपलब्ध कराने बड़ी संख्या में हैचरी यूनिट स्थापित की गई और अब उच्च नस्ल की बकरियां उपलब्ध कराने उस्मानाबादी बकरियों का प्रजनन केंद्र स्थापित किया गया है। यह प्रजनन केंद्र कामधेनु विश्वविद्यालय के उपकेंद्र के रूप में काम करेगा। आज इसके लिए 25 बकरियों और 2 बकरों की एक यूनिट की पहली खेप दी गई। आज कामधेनु विश्वविद्यालय के उस्मानाबादी बकरी सीड सेंटर के समक्ष कुलपति डा. एनपी दक्षिणकर ने यह यूनिट उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डा. राजीव देवरस को सौंपी।

21 Feb 2023 03:18AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों द्वारा बोले जाने वाली भाषा एवं बोलियों में प्रचलित कहानियों पर आधारित पॉडकास्ट तैयार कर कक्षाओं में उनका उपयोग करना प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एल.एल.एफ.) द्वारा बहुभाषा शिक्षा की समझ पर तैयार आनलाईन कोर्स को भी जिला एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। इस कोर्स को करने के बाद अधिकारी बहुभाषा शिक्षण के प्रति संवेदनशील होकर बच्चों को उनकी भाषा में सीखने के लिए समुचित अवसर प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस: पॉडकास्ट एवं बहुभाषा शिक्षा की

21 Feb 2023 03:18AM,
by: Babuaa Desk