मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर तहसील के ग्राम सोरर में आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सोरर स्थित माता बहादुर कलारिन के मंदिर पहुंचकर पूरे विधिविधान से माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भी भेंट किए।
19 Feb 2023 12:49PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अखिल छत्तीसगढ़ कबीर पंथ के सदगुरु असंग आश्रम सोनपैरी के संत मण्डली ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारी श्री मुकेश कोसले ने अखिल छत्तीसगढ़ कबीर पंथ द्वारा आगामी 1 मार्च को सोनपैरी-सेजबहार रायपुर में आयोजित विराट सत्संग सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बड़ी विनम्रता के साथ आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल को विराट सत्संग सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया
19 Feb 2023 12:49PM,by: Tikendra Sinha
राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के अंतिम दिन आज नागपुर के प्रसिद्ध शेफ डॉ नितिन शिंडे ने उपवास में खाने के लिए मिलेट्स भंगर, पनीर और मूंगफली दाने का फलाहार बार्नियार्ड पनीर कटलेट विथ पीनट चटनी का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उपवास में कार्बोहाइड्रेट साबूदाना के बजाए उच्च प्रोटीन युक्त मिलेट्स से बने व्यंजनों को शामिल करना चाहिए, जिससे हमें थकान महसूस न हो। उन्होंने अपनी रेसिपी बनाकर लोगों को खिलाया, जिसे सबने बहुत पसंद किया। इसके साथ उन्होंने मिलेट्स को पकाने का सही तरीका बताते हुए दर्शकों को छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। उन्होंने लोगों की मिलेट्स से संबंधित जिज्ञासाओं और उसके व्यंजन बनाने में आने वाली कठिनाईयों का भी समाधान किया।
19 Feb 2023 12:49PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ मे 24 से 26 फरवरी तक होने वाला है, जिसके चलते प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई पब्लिक मीटिंग कमेटी की बैठक में यह तय हुआ की महाधिवेशन के अंतिम दिन कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित मैदान में एक बड़ी जनसभा होगी जिसमें दो लाख से अधिक कार्यकर्ता शमिल होंगे | काँग्रेस: महाधिवेशन के अंतिम दिन होगी जनसभा
19 Feb 2023 11:52AM,by: Tikendra Sinha
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि इजरायली ठेकेदारों की एक टीम ने भारतीय चुनावों के साथ-साथ दुनिया भर में हुए 30 अन्य चुनावों में हस्तक्षेप किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने जांच की मांग की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'टीम जोर्ज' के नाम से जानी जाने वाली ठेकेदारों की इजरायली टीम को एक सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है, जो पूरे देश में नकली सोशल मीडिया अभियान चलाती है।
19 Feb 2023 08:48AM,by: Babuaa Desk
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को ई-नीलामी के दौरान पंजीकरण संख्या एचपी-99-9999 के लिए 1.1 करोड़ रुपये की बोली मिली है। परिवहन मंत्रालय ने ई-नीलामी के दौरान बोली प्राप्त की। इस तरह की बोली की खबरों के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कथित तौर पर इसके बारे में विवरण मांगा था।
19 Feb 2023 08:48AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





