19 Feb 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज के 77 वां सम्मेलन में ग्राम अर्जुनी पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्थानीय हैलीपैड पहुँचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। हैलीपेड में कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा,पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेद,जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री विद्याभूषण शुक्ल, पूर्व विधायक  जनक राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  राकेश वर्मा,कलेक्टर  रजत बंसल,पुलिस अधीक्षक  दीपक झा, अपर कलेक्टर  राजेन्द्र गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया गया आत्मीय स्वागत

19 Feb 2023 02:44PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के अंतिम दिन आज नागपुर के प्रसिद्ध शेफ डॉ नितिन शिंडे ने उपवास में खाने के लिए मिलेट्स भंगर, पनीर और मूंगफली दाने का फलाहार बार्नियार्ड पनीर कटलेट विथ पीनट चटनी का जीवंत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उपवास में कार्बोहाइड्रेट साबूदाना के बजाए उच्च प्रोटीन युक्त मिलेट्स से बने व्यंजनों को शामिल करना चाहिए, जिससे हमें थकान महसूस न हो। उन्होंने अपनी रेसिपी बनाकर लोगों को खिलाया, जिसे सबने बहुत पसंद किया। इसके साथ उन्होंने मिलेट्स को पकाने का सही तरीका बताते हुए दर्शकों को छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। उन्होंने लोगों की मिलेट्स से संबंधित जिज्ञासाओं और उसके व्यंजन बनाने में आने वाली कठिनाईयों का भी समाधान किया। 

19 Feb 2023 12:49PM,
by: Tikendra Sinha