- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री ने माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की
19 Feb 2023
, by: Tikendra Sinha

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर तहसील के ग्राम सोरर में आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सोरर स्थित माता बहादुर कलारिन के मंदिर पहुंचकर पूरे विधि-विधान से माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों को वस्त्र भी भेंट किया। इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा मौजूद थे।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS