मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी के दिन हम विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हैं। यह ऋतु परिवर्तन का भी दिन है। इस दिन से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।
25 Jan 2023 01:32PM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राज्य के उत्कृष्ट हस्तशिल्प कलाकारों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में इच्छुक हस्तशिल्प कलाकार 23 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए चयनित कलाकारों को 25 हजार रुपए की राशि के साथ शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य के हस्तशिल्प कलाकार होंगे पुरस्कृत
25 Jan 2023 01:28PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भारत की आजादी के लिए त्याग और बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है। श्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है कि देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। यह हमारी महती जिम्मेदारी है कि त्याग और बलिदान से हमें जो लोकतंत्र का उपहार मिला है, वह लगातार मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
25 Jan 2023 01:28PM,by: Babuaa Desk
फिल्म 'पठान' देश भर के कई सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज को लेकर प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर सहित कई जिलों में बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। रायपुर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म का विरोध करने मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में पहुंचे। यहां पर लगे पोस्टर को बैनरों से निकालकर सड़को में जलाया गया।
25 Jan 2023 10:08AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बताये आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को कहाँ छिपाकर रखे है? भाजपा आखिर बलात्कारियों को कब तक संरक्षण देते रहेगी? पूरा प्रदेश भाजपा के इस बलात्कारी प्रेम को देख रहा है। पुलिस अपराधी को खोजने लगातार दबिश दे रही, नारायण चंदेल खुद भी अज्ञात वास में है। सवाल यह उठता है कि पुत्र मोह में नेता प्रतिपक्ष अपने बेटे को किसी भाजपा शासित राज्य छुपा कर तो नहीं रखे है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि भाजपा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से इस्तीफा ले, वे इस्तीफा नहीं देते है तो उनको बर्खास्त किया जाये तथा उनके बलात्कारी बेटे पलाश चंदेल को सरेंडर करवाये। भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद भी है। भाजपा के सांसद कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पांच-छः महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोप लगे है। महिला पहलवान रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही है। कमेटी बनाकर इसमें भी लीपापोती की जा रही। भाजपा आदतन अपराधियों को बचाने वाली संगठन है। भाजपा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ दिखावटी नारा है, असल में भाजपा बेटी बचाने और महिला सशक्तिकरण के नाम से की पोस्टरबाजी बयानबाजी और राजनीति करती है और जो वास्तविक में बेटियों के साथ खड़े होने की बारी आती है तब भाजपा के नेता अपराधियों के साथ खड़े हुए दिखते हैं। भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में दुष्कर्म पीड़ित आदिवासी बेटी के साथ ही दुष्कर्म की घटना की निंदा भी नहीं किया गया और ना ही इस दुष्कर्म के लिए जिम्मेदार नारायण चंदेल के बेटे की गिरफ्तारी की मांग की गई और ना ही नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष से हटाया गया। इससे समझ में आता है कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक द्ररिद्रता साथ गुजर रही है। अपराधियों के साथ खड़ा होना भारतीय जनता पार्टी का संस्कार है। कठुवा उन्नाव की घटना भी प्रदेश और देश ने देखा है, कैसे भाजपा के नेता अपने बलात्कारी नेता को बचाने के लिए सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा की गुजरात सरकार ने जेल में बंद सजायाफ्ता 11 बलात्कारियों को रिहा कर दिया और भाजपा से जुड़े नेता उन बलात्कारियों को हार फूल की माला पहना रहे थे, मिठाई खिला रहे थे, जैसे वह जंग जीत कर आए हैं। मुंगेली में भाजपा के नेता एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करता है, भाजपा आखिर बेटियों के साथ हो रही घटनाओं पर क्यों चुप्पी साध लेती है प्रदेश की जनता जानना चाहती है? डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए बलात्कार के आरोपी अपने ओएसडी ओपी गुप्ता के खिलाफ 4 साल तक नाबालिक एफआईआर दर्ज होने नहीं दिया था। झारखंड में भाजपा की सरकार के दौरान आदिवासी बेटी के साथ हुई गैंग रेप और पॉक्सो एक्ट के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद को बचाने के लिए पूरी भाजपा लगी हुई थी और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के नेता उस बलात्कारी का जयकारा लगा रहे थे और उसके लिए वोट मांग रहे थे और जब पुलिस गिरफ्तार करने आई तब भाजपा के कार्यकर्ता उस रेप के आरोपी को बचाने के लिए पुलिस के साथ संघर्ष कर रहे थे और अभी भाजपा के नेता अपने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे रेप के आरोपी को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। नारायण चंदेल के दुराचारी बेटे के बचाव में पूरी भाजपा-मोहन मरकाम
25 Jan 2023 09:17AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग और उनके बेटे शिशिर ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। यह दावा करते हुए कि उन्हें पार्टी में अपमान का सामना करना पड़ा, गिरिधर ने कहा, "मैं अपमान सहन कर सकता हूं, लेकिन निरादर नहीं।" पिता-पुत्र की जोड़ी कथित तौर पर बीआरएस में शामिल होगी। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग ने भाजपा छोड़ी
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आठ सप्ताह के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने मिश्रा को अपने ठिकाने के बारे में संबंधित अदालत को सूचित करने का आदेश दिया। यह भी कहा कि अगर उसने या उसके परिवार ने गवाहों को प्रभावित करने या मुकदमे में देरी करने की कोशिश की तो उसकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
2002 के गुजरात दंगों के दौरान दो बच्चों समेत 17 लोगों की हत्या के आरोपी बाईस लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है l आठ अभियुक्तों को मुकदमे से हटा दिया गया क्योंकि उनकी विचाराधीनता के दौरान मृत्यु हो गई थी। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि डेलोल गांव में पीड़ितों की हत्या कर दी गई और सबूत नष्ट करने के इरादे से उनके शवों को जला दिया गया।
25 Jan 2023 09:15AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







