रायपुर

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक 'हाथ से हाथ जोड़ो' कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।

26 Jan 2023 03:52AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। राज्यपाल ने इस दौरान मतदाताओं के जागरूकता के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘‘लोकतंत्र पर मेरी अभिव्यक्ति’’ पटल पर अपना संदेश भी लिखा, जिसमें राज्यपाल ने मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके ने निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्टेट आईकन, पुलिस के जवानों तथा नये मतदाताओं को सम्मानित किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहल करते हुए प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति के नये मतदाताओं को इस वर्ष विशेष रूप से आमंत्रित किया और उन्हें भी राज्यपाल ने इपिक कार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीनाबाबा साहब कंगाले उपस्थित थे। 

25 Jan 2023 03:02PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत सरकार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री चंद्र प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में आज वन मुख्यालय अरण्य भवन, नवा रायपुर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन महानिदेशक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा नरवा योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की सराहना की गई एवं छत्तीसगढ़ में जिस पद्धति से नरवा योजना अंतर्गत भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शिका तैयार कर भारत शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी कार्य पद्धति से अन्य राज्यों में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों को कराने हेतु मार्गदर्शिका जारी की जा सके। छत्तीसगढ़ में नरवा विकास अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की सराहना

25 Jan 2023 03:02PM,
by: Babuaa Desk