तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बंदी संजय ने कहा कि सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता कलवकुंतला ने दावा किया है कि वह बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी को जूतों से मारेगी l उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केसीआर ने उन्हें टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी जबकि उनके बेटे ने उन्हें पीटने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर के बेटे और बेटी जो भी बोलते हैं उन्हें गाली देते हैं।
22 Dec 2022 06:35AM,by: Babuaa Desk
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि जब तक भाजपा राज्य चलाती है तब तक सरकारी और वन भूमि को खाली कराने का अभियान जारी रहेगा। विधानसभा में बोलते हुए सरमा ने कहा, "हटाना एक सतत प्रक्रिया है और यह रुकेगी नहीं।" उन्होंने कहा, "सभी लोगों, चाहे हिंदू हों या मुसलमान, को सत्रा (वैष्णव मठ) की जमीन खाली करनी होगी।"
22 Dec 2022 06:35AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 01 लाख 41 हजार 578 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों के लंबित भुगतान के लिए 209 करोड़ रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर निर्माणाधीन 63 हजार 952 आवासों को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इन आवासों को पूरा करने के लिए अब तक 261 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
22 Dec 2022 05:48AM,by: Babuaa Desk
हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री करेंगे हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण
22 Dec 2022 05:46AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर में आयोजित 34वें ऑल इंडिया एड्वोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट एवं प्रथम अखिल भारतीय महिला क्रिकेट स्पर्धा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उक्त स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए ‘ट्रॉफी’ का भी अनावरण किया। राजधानी रायपुर में 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ एड्वोकेट्स क्रिकेट एशोसिएशन के तत्वाधान में किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस श्री संजय अग्रवाल तथा जस्टिस श्री सचिन सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।
22 Dec 2022 05:42AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गुरु घासीदास जयंती की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ जे आर सोनी, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे, श्री सुंदरलाल जोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
22 Dec 2022 05:40AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









