देवउठनी के साथ ही अब शादियों का मौसम भी शुरू हो गया है और फ्लाइटें भी फुल होने लगी हैं। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी मनमानी शुरू कर दी गई है और रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये पहुंच गया है। वहीं हैदराबाद का हवाई किराया 8,500 रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार चार नवंबर को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये और रायपुर से हैदराबाद का किराया 8,500 रुपये रहा। शादियों का सीजन शुरू होते ही हवाई किराये में हुई बढ़ोतरी
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
मनोज मंडावी का 16 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनके निधन की अधिसूचना जारी करते हुए इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भानुप्रतापपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया था। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुई भानुप्रपातपुर विधानसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। विधानसभा सीट के लिए 5 दिसबंर को मतदान होगा, वहीं 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 नवंबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 5 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं मतपत्रों की गणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव का लगातार माहौल जीवन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है l सुप्रीम कोर्ट 1992-93 के बॉम्बे दंगों के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजे और निष्क्रिय आपराधिक मामलों के पुनरुद्धार पर 21 साल पुरानी याचिका पर सुनवाई कर रहा था। "राज्य सरकार की ओर से एक विफलता थी," एससी ने कहा।
05 Nov 2022 08:39AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर ने शुक्रवार रात कोरबा के नए बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। बीजेपी नेता संदीप कंवर शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर ही लेट गए। उनका हाईवोल्टेज ड्रामा देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हाईवोल्टेज ड्रामा
05 Nov 2022 07:54AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






