एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की तीन हत्या के प्रयासों से बच गए हैं। इसमें कहा गया है कि दो अलग-अलग समूहों, वैगनर ग्रुप और चेचन विद्रोहियों को ज़ेलेंस्की को मारने के लिए भेजा गया था। इससे पहले, यूक्रेनी अधिकारी ओलेक्सी डैनिलोव ने कहा कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने उन्हें ज़ेलेंस्की को मारने के लिए भेजे गए चेचन विशेष बलों के बारे में सचेत किया।
04 Mar 2022 12:39PM,by: Babuaa Desk
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक रैब ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में उनकी सेना द्वारा किए गए युद्ध अपराधों के लिए जेल में बंद होने का खतरा है। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) द्वारा एक जांच वर्तमान में चल रही है, जिसमें अधिकारी कथित तौर पर यूक्रेन में पहले से ही जांच कर रहे हैं कि क्या वहां युद्ध अपराध किए गए हैं।
04 Mar 2022 12:39PM,by: Babuaa Desk
पिछले 60 दिनों से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने धरने पर बैठे किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मिलने मंत्रालय जाने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोक दिया। किसानों ने वहीं पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस बीच एनआरडीए ने सात मार्च से ग्रामीणों को आवासीय पट्टा देने का कार्यक्रम जारी किया है। यह काम 4 मई तक चलेगा। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने किसानों का धरना तेज
04 Mar 2022 05:56AM,by: Imran Khan
. पाटन क्षेत्र के अमलेश्वर में एक हो पत्रकार की पिटाई गई है ।पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी पर जानलेवा हमला हुआ है ।धीरेंद्र को रायपुरा जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इसकी सूचना रायपुर के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है । फिलहाल पुलिस जांच कर रही है ।हमला करने वालों की पतासाजी में बता दें कि ,पत्रकारों ने सोशल मीडिया में यह भी लिखा है कि , अमलेश्वर क्षेत्र के कुछ भाजपा नेता पर हमला का आरोप लगा है । आपस में विवाद हो रहा था । वहां बचाने के लिए पत्रकार धीरेंद्र पहुंचे थे । विवाद धीरेंद्र के साथ होने लगा और मारपीट की गई । पत्रकार पर जानलेवा हमला ,भाजपा नेता पर हमला करने का आरोप .
04 Mar 2022 05:54AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स असोसिएशन की मेज़बानी में आयोजित होने जा रही सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप को प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेदर जैकेट व चश्मा पहनकर बाइक चलाई। सीएमओ ने बाइक चलाते मुख्यमंत्री का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है। सीएमओ ने लिखा, "चलिए इस सप्ताहंत को यादगार बनाएं।" सीएम बघेल ने लेदर जैकेट पहनकर चलाई बाइक
04 Mar 2022 01:33AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





