केंद्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के करीब 13 साल बाद वाइस एडमिरल (रिटायर्ड) जी. अशोक कुमार को देश का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया है। वह एनएसए अजित डोभाल नीत राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल सचिवालय के समन्वय में काम करेंगे। सुरक्षा मामले से संबंधित कैबिनेट समिति ने पिछले साल पद के सृजन संबंधी प्रस्ताव पारित किया था।
17 Feb 2022 12:58PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पंजाब में एक भी गांव नहीं जहां उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग मेहनत न करते हों। उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती है ताकि उनकी गाड़ी चल जाए।"
17 Feb 2022 12:57PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, "चन्नी ने बस इतना कहा था कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए।" चन्नी के बयान का गलत अर्थ निकाला गया: प्रियंका गांधी
17 Feb 2022 12:02PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'पंजाब में यूपी-बिहार के भैया को न घुसने दें' बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाराणसी (यूपी) में संत रविदास और पटना साहिब (बिहार) में गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा, "क्या आप संत रविदास को भी पंजाब से निकाल देंगे? क्या गुरु गोविंद सिंह का अपमान करोगे?"
17 Feb 2022 12:02PM,by: Naveen kumar sahu
गृह मंत्री अमित शाह ने लखीमपुर खीरी में अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कोरोना वैक्सीन पर अखिलेश यादव कहते थे कि यह टीका मत लगाना, यह नरेंद्र मोदी टीका है। अखिलेश यादव ने भी एक महीने में टीका लगवाया। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को टीका लगवाकर भारत की जनता के आसपास सुरक्षा का सुदर्शन चक्र घुमाने का काम किया। टीके को लेकर अखिलेश पर अमित शाह का तंज
17 Feb 2022 11:03AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले पर अखिलेश यादव ने करहल की रैली में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी से बड़ा झूठ कोई पार्टी नहीं बोलती। भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी नहीं इन्हें भारतीय झगड़ा पार्टी नाम कर लेना चाहिए। जनता उनका समर्थन नहीं कर रही है इसलिए सहानभूति लेने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।'
17 Feb 2022 11:03AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



