कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उनकी पार्टी में कोई परिवारवाद नहीं है और राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार से कोई प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना है। उन्होंने कहा, "बीजेपी खुद परिवारवाद का समर्थन करती है और हम पर आरोप लगाती है।" दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। कांग्रेस में परिवारवाद नहीं: खड़गे
18 Feb 2022 07:35AM,by: Naveen kumar sahu
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर-53 स्थित एक स्पा सेंटर में आग लगने से वहां काम करने वाली एक महिला समेत दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्पा कुछ समय से बंद था और दोनों कर्मचारी वहां सफाई करने गए थे। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज़ी से फैल गई।"
18 Feb 2022 07:35AM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 'आप' के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने 2017 में पंजाब चुनाव के समय अलगाववादियों का समर्थन किया था। चन्नी ने विश्वास के दावों की निष्पक्ष जांच कराने का किया अनुरोध
18 Feb 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, आज सुबह लगभग 8.01 बजे जयपुर (राजस्थान) के पास रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एनसीएस के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जयपुर से 92 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 5 किलोमीटर की गहराई पर था। गौरतलब है, इस भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।
18 Feb 2022 07:02AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी, बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। सिंह ने पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देश में कोई भी किसी भी राज्य का दौरा कर सकता है। एक मुख्यमंत्री होने के नाते, चन्नी को सभी को साथ लेकर चलने की दिशा में काम करना चाहिए।" समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस : राजनाथ सिंह
18 Feb 2022 02:26AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



