देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज इस वायरस की चार लोगों में पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 10 पर पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि एक संक्रमित ठीक होकर घर जा चुका है। जबकि 9 का अभी भी लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में इलाज चल रहा है। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है। वहीं पूरे देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 77 पर पहुंच गई है।
16 Dec 2021 07:12AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,974 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 14.2 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान 343 लोगों की मौत भी हो गई है जो कि कल के जारी आंकड़े से 96 अधिक है। हालांकि इस दौरान 7,948 लोग स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 87,245 सक्रिय मरीज बचे हैं। देश में अब तक कुल 3,41,54,879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,76, 478 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 135 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
16 Dec 2021 05:04AM,by: Naveen kumar sahu
कोयला खनन के मुद्दे पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आमने-सामने हो गई हैं। कोयला संकट के चलते राजस्थान में बिजली उत्पादन पर असर पड़ रहा है। दोनों ही प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है, लेकिन संकट के इस दौरान में दोनों एक-दूसरे की मदद को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से राजस्थान के कई जिलों को ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते संकट को देखते हुए राजस्थान की सरकार ने केंद्र सरकार से भी मदद की गुहार लगाई हैं। प्रदेश सरकार कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार दो कोल ब्लॉक शुरू करने और दो अन्य खदानों में उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोक रही है। इधर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में बढ़ते कोयले संकट पर सीएम गहलोत को आड़े हाथों लिया है। शेखावत ने कहा कि जयपुर रैली में दोनों मुख्यमंत्रियों ने मंच साझा करने के दौरान कोयले की बात क्यों नहीं की। राजस्थान को संकट नहीं समाधान चाहिए।
16 Dec 2021 01:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




