किसानों को एक सरकारी पत्र मिला जिसमें उनसे पांच वादे किए गए, उनमे विरोध के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मामलों को तत्काल प्रभाव से वापस लेना शामिल है । अन्य वादों में एमएसपी पर एक समिति बनाना, मुआवजा देना, बिजली (संशोधन) विधेयक, 2020 पर चर्चा और धान जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर करना भी शामिल है। "कृपया अब किसानों अपना विरोध समाप्त करें," पत्र में कहा गया ।
09 Dec 2021 10:11AM,by: Babuaa Desk
किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध समाप्त कर दिया है। एक साल से अधिक समय के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति व्यक्त की है। किसान शनिवार से दिल्ली बॉर्डर खाली करना शुरू कर देंगे। 19 नवंबर को, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले रही है। संसद ने 29 नवंबर को कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पारित किया।
09 Dec 2021 10:11AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो बुधवार को तमिलनाडु में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे हैं, वेलिंग्टन के सैन्य अस्पताल में इलाजरत हैं। सिंह ने लोकसभा को सूचित किया, "उनकी जान बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।" हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई।
09 Dec 2021 06:29AM,by: Naveen kumar sahu
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि साइबर सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी की संभावना केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा शुरू करने के साथ मुख्य चिंताएं हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी और किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने होंगे। डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा कि सीबीडीसी दो तरह के रिटेल और होलसेल पर काम हो रहा है।
09 Dec 2021 06:29AM,by: Naveen kumar sahu
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर संसद में कहा कि बुधवार को 11 बजे सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसे वेलिंग्टन में लैंड करना था। 12:08 बजे हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। कुछ स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी देखी। उनके द्वारा जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू कर सभी को वहां से निकालकर मिलिट्री अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि वायुसेना के चीफ को मौके पर भेजा गया है। आज शाम तक सीडीएस समेत सभी लोगों के शव दिल्ली लाए जाएंगे और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
09 Dec 2021 05:57AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


