भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने दूसरी पारी में चार विकेट लेने के बाद क्रिकेट इतिहास में एक टेस्ट में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज किए। पटेल ने टेस्ट में कुल 14 विकेट दर्ज किए। भारत के खिलाफ पिछले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े इयान बॉथम के थे। जिन्होंने 1980 में 13 विकेट दर्ज किए थे।
05 Dec 2021 02:57PM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कोई "राजनीति में भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता"। उन्होंने कहा, "कोई नहीं कह सकता कि आगे क्या होगा... जैसे कोई नहीं जानता कि वे कब मरेंगे।" जम्मू-कश्मीर में पार्टी बनाने का इरादा नहीं: गुलाम नबी आजाद
05 Dec 2021 01:32PM,by: Naveen kumar sahu
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने वहां के युवाओं को आठ लाख सरकारी नौकरियां देने का वायदा किया था, लेकिन अब तक उन्होंने केवल 440 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। केजरीवाल ने दिल्ली में 20 नए कॉलेज खोलने का वादा भी किया था, लेकिन सात साल सत्ता संभालने के बाद भी अब तक वे एक भी कॉलेज नहीं खोल पाए। उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल ने सत्ता संभाली है, दिल्ली में बेरोजगारी पांच गुना बढ़ गई, लेकिन इसके बाद भी वे पंजाब में नौकरियों का वायदा करते हैं तो यह हास्यास्पद है। पंजाब: केजरीवाल पर बरसे सिद्धू, जाने क्या कहा...
05 Dec 2021 01:00PM,by: Naveen kumar sahu
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि भारत चाहता था कि उनके बल्लेबाज मैदान पर समय बिताएं और इसलिए उन्होंने न्यूजीलैंड को 62 रन पर आउट करने के बाद फॉलोऑन नहीं दिया। क्योंकि, "दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला बहुत दूर नहीं है। भारत चाहता था कि बल्लेबाज क्रिज पर समय बिताएं।"
05 Dec 2021 01:00PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज तंजानिया से लौटा था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अब देश में कुल पांच मामले हो गए हैं।
05 Dec 2021 06:10AM,by: Naveen kumar sahu
पत्रकारिता की दुनियां में अनेक ऐसे हस्ताक्षर है जिनको देखकर आप सीखने की लगन को जुनून में बदल सकते है। मेकियावली ने कहा था हर व्यक्ति अपने युग का शिशु होता है। जिस युग मे जन्म लेता है उस युग की परिस्थितियां उसे प्रभावित करती है। पत्रकारिता से परिचय के साथ साथ ही 1985 के काल मे दूरदर्शन पर चुनावी विश्लेषण के लिए दो किरदारों ने मोर्चा सम्हाला था। हिंदीभाषियों के लिए विनोद दुआ हुआ करते थे और अंग्रेजी भाषा केलिए प्रणव राय होते थे। आमतौर पर प्रसारण के लिए सरकार के तंत्र को सिर्फ सरकार के उजले पक्ष को परोसने का एक नियंत्रित संसाधन माना जाता है लेकिन इस मिथक से विनोद दुआ ने लोगो के मिथक को तोड़कर निष्पक्ष पत्रकारिता की नई चिंगारी जलाई थी क्योंकि कुछ सालों पहले ही देश ने व्यवस्थापिका ने कलम की निगहबानी पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया था। एक दौर में मनपसंद लिखवाना ही संस्कृति बन गई थी। बहरहाल विनोद दुआ ने दूरदर्शन पत्रकारिता की परिभाषा बदली। वे आक्रामकता के पैरवीकार थे। अच्छे अच्छे मंत्रियों, सांसदों को विनोद दुआ ने साहसिक रूप से जनता के समक्ष रखा। मुझे अच्छे से याद है कि माधवराव सिंधिया को उन्होंने हमारी सरकार कहने पर आपकी सरकार कह कर प्रतिप्रश्न किया तो सिंधिया जी भी हड़बड़ा गए थे। खत्म हुआ पत्रकारिता के जायके का सफर
05 Dec 2021 03:33AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





