रायपुर

Generic placeholder image

 एक्टर विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी से सगाई कर ली है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की है। विद्युत ने बताया कि उन्होंने नंदिता से एक सितंबर 2021 को कमांडो स्टाइल में सगाई की थी।  विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में दोनों कमांडो ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में कपल ताजमहल को देख रहा है। विद्युत ने सोशल मीडिया पर फोटो के  साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने सगाई कमांडो अंदाज में की। 1/09/2021' सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाइयां मिल रही है। विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने की सगाई , देखे तस्वीर..

13 Sep 2021 10:04AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

राजधानी रायपुर में रविवार देर रात हत्या की वारदात हुई है. मोहबा बाजार के डबरपारा इलाके में 20 वर्षीय कुचकुच तांडी की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है. पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है. घटना के बाद आरोपी रितिक सोना की गिरफ्तार हो चुकी है . मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है. आमानाका टीआई थाना राजेश सिंग ने जानकारी देते हुए बताया, मोहबा बाजार के डबरापारा इलाके में युवक की चाकू घोंप कर हत्या हुई है. पुरानी रंजिश में आरोपी रितिक सोना ने कुचकुच तांडी (20 वर्ष) पर चाकू से वार कर दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी और मृतक दोनों ही डाबरापारा मोहबा बाजार इलाके के ही रहने वाले है. पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.

13 Sep 2021 05:49AM,
by: Imran Khan