उत्तराखंड के एक यूट्यूबर को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में "धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने" के आरोप में हिरासत में लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने गोवा में एक कार्यक्रम में कैथोलिक संत फ्रांसिस जेवियर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में यूट्यूबर गौतम खट्टर को हिरासत में
25 Apr 2026 01:48AM,by: Babuaa Desk
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में अप्रैल माह के लिए आयोजित “कॉप ऑफ द मंथ” कार्यक्रम में पश्चिम जोन के पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कमिश्नर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराधों की जांच, लंबित मामलों के निराकरण और वारंट तामिली जैसे कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।
24 Apr 2026 03:21PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 24 अप्रैल 2026/डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
24 Apr 2026 02:41PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 24 अप्रैल 2026/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के साथ ही आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संपर्क में है, ताकि प्रदेश की ईंधन आवश्यकताओं की निर्बाध पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। आपूर्ति की साप्ताहिक समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
24 Apr 2026 02:41PM, by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







