रायपुर, 24अप्रैल 2026/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।
24 Apr 2026 08:44AM,by: Mahak Qureshi
अंबिकापुर शहर के रियासी इलाके के मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में आग लगने अफरा तफरी मच गई. जिला प्रशासन ने तत्काल आसपास के इलाके को खाली कराया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी. आग की सूचना मिलते ही पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल समेत जिले के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए. आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुंआ दिख रहा है. जहां स्थानीय लोगों को एक धमाका सुनाई दिया था. उसके बाद आग बढ़ती गई.
24 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नकाबपोश बदमाशों ने गुरवार रात लगभग 12 बजे व्यवसायी के घर घुसकर परिवार पर गोलियां बरसा दी. करीब 3 राउंड फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया है. मृतक की पहचान आयुश कश्यप के रूप में हुई है, जो रेत के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है. शुरुआत में घटना को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन परिजन इसे व्यवसायिक रंजिश का आरोप लगा रहे हैं.
24 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। सेंट्रल जोन के बाद अब नॉर्थ जोन में भी पुलिस ने देर रात व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत चल रही इस मुहिम में फरार और वारंटी आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
24 Apr 2026 08:22AM,by: Mahak Qureshi
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 24 अप्रैल 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदार संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए मानकीकृत परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी।
24 Apr 2026 07:34AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी को भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज के खिलाफ कथित मानहानिकारक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है। ये वीडियो उनके पहले के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई गिरफ्तारी से जुड़े हैं। स्वराज ने इस फैसले का स्वागत किया और AAP नेता सौरभ भारद्वाज पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पार्टी का "महिला-विरोधी चेहरा" उजागर कर दिया है।
24 Apr 2026 07:34AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









