रायपुर 23 अप्रैल 2026। बीजापुर जिले में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या से जुड़ी हालिया मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बीजापुर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि अधूरे निर्माण कार्य के भुगतान के दबाव जैसी खबरें तथ्यहीन एवं भ्रामक हैं। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा बीजापुर द्वारा जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विभाग निष्पक्ष रूप से पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग कर रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पालनार अंतर्गत प्राथमिक शाला मझारपारा में पदस्थ प्रधान पाठक श्री राजू पुजारी का 22 अप्रैल 2026 को निधन हो गया, जो एक अत्यंत दुखद घटना है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के पास से कुछ पत्र बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर जांच की कार्यवाही जारी है।
समग्र शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से कराया गया था, जिसमें प्रधान अध्यापक पदेन अध्यक्ष होते हैं। निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के अनुरूप प्रथम किस्त का भुगतान नियमानुसार किया गया तथा कार्य पूर्ण होने के पश्चात माप पुस्तिका, पूर्णता प्रमाण पत्र, हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ्स प्राप्त होने पर प्रगति के आधार पर रनिंग बिलों के माध्यम से राशि जारी की गई।
विभाग के अनुसार, प्राथमिक शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष दोनों का निर्माण फरवरी 2026 में पूर्ण हो चुका था तथा शेष 60 प्रतिशत राशि राज्य स्तर से प्राप्त होना लंबित है। भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार का दबाव या अनियमितता नहीं पाई गई है।
जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में बिना तथ्यों की पुष्टि के प्रकाशित खबरें भ्रामक हैं, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने अपील की है कि आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही समाचारों का प्रकाशन किया जाए।
विभाग ने पुनः स्पष्ट किया है कि इस दुखद घटना के सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और शिक्षा विभाग द्वारा हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।
24 Apr 2026 06:44AM, by: Mahak Qureshi
बिहार में जेडीयू ने मुख्यमंत्री पद भाजपा को दे दिया है। यह कदम गठबंधन सहयोगी द्वारा पहले दिए गए समर्थन का प्रतिफल है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार विश्वास मत हासिल करने की कोशिश करेगी। सत्तारूढ़ एनडीए के पास मजबूत बहुमत है। नई सरकार नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर चलेगी।
23 Apr 2026 08:52PM,by: Babuaa Desk
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी 4 मई को होने वाली मतगणना के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। असम के विभिन्न जिलों का दौरा करने के लिए सात विशेष दल गठित किए गए हैं। ये दल स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे, उम्मीदवारों से मुलाकात करेंगे और जिला प्रशासन से परामर्श करेंगे। ये दौरे 25 अप्रैल से शुरू होंगे।
23 Apr 2026 08:52PM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के पिंगला स्थित एक मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मतदान के दौरान मतदान केंद्र को बिना किसी की देखरेख के छोड़ दिया था। चुनाव आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मतदान जारी रखने के लिए एक आरक्षित मतदान दल तैनात किया गया है। यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हुई।
23 Apr 2026 08:52PM,by: Babuaa Desk
अमृतपाल सिंह अब पुलिस हिरासत में हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उनकी हिरासत समाप्त हो गई है। पंजाब पुलिस ने उन्हें 2023 में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उन्हें पूछताछ के लिए डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन लाया गया था। कानूनी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। सिंह पर कई मामलों में आरोप हैं। वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में लिया गया
23 Apr 2026 08:52PM,by: Babuaa Desk
उत्तर प्रदेश की नवीनतम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ती है, का उद्घाटन इसी महीने होगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र पांच घंटे रह जाएगा। 594 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें लड़ाकू विमानों और परिवहन विमानों के लिए रनवे के रूप में कार्य करने की रणनीतिक क्षमता भी शामिल है। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन इसी महीने होगा
23 Apr 2026 08:52PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






