नक्सली सुधाकर की पत्नी व सेंट्रल कमेटी मेंबर सुनीता गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़–तेलंगाना बॉर्डर से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर की पत्नी और स्टेट कमेटी मेंबर सुनीता को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी नक्सलियों के बिखरते नेटवर्क और कमजोर होती सेंट्रल कमेटी की बड़ी तस्वीर पेश करती है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाज के लिए जाते वक्त वह करीमनगर इलाके से होकर गुजर रही है।

इसके बाद तेलंगाना इंटेलिजेंस विंग ने सटीक कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। गौरतलब है कि सुनीता पर कई राज्यों में हिंसा फैलाने, लेवी वसूली और माओवादियों की भर्ती कराने का आरोप रहा है।


feature-top