21 Aug 2025
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना है।
21 Aug 2025 02:52PM,by: Prakash
राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की रजत महोत्सव के रूप में 25वी बैठक आज सिविल लाईन स्थित न्यू सर्किट हाऊस में श्री पी. दयानंद, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्री रजत बंसल, संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म एवं केन्द्र सरकार तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागो, उपक्रमों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
21 Aug 2025 12:56PM,by: Prakash
दिल्ली उच्च न्यायालय ने संजय भंडारी की उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है जिसमें उन्होंने अपने भगोड़े आर्थिक अपराधी के दर्जे को चुनौती दी थी। भंडारी के वकील ने दलील दी कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित होने के कारण उनके पास कानूनी विकल्प नहीं हैं, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कानून का सामना करने के लिए उनके भारत लौटने पर ज़ोर दिया।
21 Aug 2025 11:05AM,by: Babuaa Desk
सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों को बड़े पैमाने पर पकड़ने और उन्हें आश्रय देने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष अधिवक्ता ननिता शर्मा ने यह मामला उठाया और तत्काल सुनवाई की मांग की। हालाँकि, पीठ ने कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया। इसका मतलब है कि फिलहाल, आवारा पशुओं को पकड़ने का निर्देश देने वाला दो न्यायाधीशों की पीठ का 11 अगस्त का आदेश लागू रहेगा, और उस पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।
21 Aug 2025 11:05AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







