जीएसटी दरों का पुनर्गठन : GoM ने केंद्र के प्रस्तावों को दी मंजूरी

feature-top

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर संरचना में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। दर पुनर्गठन को लेकर गठित राज्यों के मंत्रियों के समूह (GoM) ने केंद्र सरकार के दो अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

प्रस्ताव के अनुसार, मौजूदा चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) की जगह अब केवल दो स्लैब रहेंगे— 5% और 18%। इसके साथ ही 12% और 28% टैक्स स्लैब को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक के बाद दर पुनर्गठन समूह के संयोजक एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दोनों प्रस्तावों पर मंत्रियों के समूह की सहमति बन गई है। अब इसे अंतिम निर्णय के लिए जीएसटी परिषद के समक्ष रखा जाएगा।


feature-top