- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़ :भाजपा की महिला पार्षद ने खाया जहर
रायगढ़ :भाजपा की महिला पार्षद ने खाया जहर
अस्पताल में भर्ती, कारण अज्ञात ,स्वास्थ्य स्थिर
रायगढ़ के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई जब रायगढ़ की वार्ड दो की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने जहर सेवन कर लिया और उसे आनन फानन में ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां तत्काल उसकी चिकित्सा शुरू हुई और अब उसकी हालत स्थिर है। उसने जहर क्यों खाया अभी तक यह कारण बाहर नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है इधर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी इसकी जानकारी लेते नजर आए क्योंकि यह पार्षद भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता है इस घटना की संवेदनशीलता इस बात से दिखती है की लगभग सारे बड़े कद्दावर नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। आखिर इस महिला पार्षद को जहर खाने की नौबत क्यों आई वह किस मानसिक दबाव में चल रही थी और यह कारण निजी है या राजनीतिक इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। और अब सब की निगाह महिला पार्षद नेहा देवांगन के बयान पर टिकी है जब वह बयान देगी तभी इस घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
