- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़ : ऑपरेशन “आघात” रायगढ़ पुलिस की कोटपा एक्ट पर सख्त कार्रवाई, एक ही दिन 80 प्रकरणों में 16,200 रुपये जुर्माना
रायगढ़ : ऑपरेशन “आघात” रायगढ़ पुलिस की कोटपा एक्ट पर सख्त कार्रवाई, एक ही दिन 80 प्रकरणों में 16,200 रुपये जुर्माना
सम्बलपुरी के Butterfly bliss पर रेड हुक्का पिलाते मिले मैनेजर पर कोटपा एक्ट की कार्यवाही
जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (COTPA Act) के तहत “ऑपरेशन आघात” के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीमों द्वारा बस स्टैंड, बाजार, शासकीय कार्यालय, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की गई। इस दौरान पान दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के पैकेजिंग एवं स्वास्थ्य चेतावनी संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं किए जाने पर संचालकों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए तंबाकू उत्पादों के अवैध विक्रय पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।
कार्रवाई के दौरान थाना तमनार क्षेत्र में 27 प्रकरणों में 5,400 रुपये, धरमजयगढ़ में 17 प्रकरणों में 3,400 रुपये, लैलूंगा में 16 प्रकरणों में 3,200 रुपये, छाल में 11 प्रकरणों में 2,200 रुपये, थाना कापू में 7 प्रकरणों में 1,400 रुपये तथा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में 2 प्रकरणों में 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 80 प्रकरणों में 16,200 रुपये की कार्रवाई की गई।
सम्बलपुरी रोड स्थित *Butterfly bliss गार्डन/रेस्टोरेंट में जांच रेड कार्यवाही *-
इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना साइबर एवं चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा सम्बलपुरी रोड स्थित Butterfly bliss गार्डन/रेस्टोरेंट में जांच रेड कार्रवाई की गई। मौके पर रेस्टोरेंट मैनेजर चंदन कुमार पत्रो (उम्र 39 वर्ष) द्वारा आमजनों को बिना वैध अनुमति सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के साथ तंबाकू युक्त सुट्टा हुक्का पिलाते पाया गया। जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस द्वारा दो नग हुक्का पॉट, दो नग सेंटर बेस, चार पैकेट चॉकलेटी फ्लेवर तंबाकू एवं एक नग पाइप कुल कीमती लगभग 8,000 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 5/22 कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
