- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़ :- महिला पार्षद और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट का मामला गरमाया
रायगढ़ :- महिला पार्षद और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट का मामला गरमाया
भाजपा उतरी भाजपा के खिलाफ
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 की महिला पार्षद त्रिनिशा चौहान और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट का मामला आज गरमा गया । महिला पार्षद देर रात शादी समारोह से वापस लौट रही थी, इस दौरान साइड देने की बात को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया की मारपीट तक की स्थिति निर्मित हो गई। मामले में महिला पार्षद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के ही महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री लाल साहू सहित तमाम भाजपा पार्षदों ने सिटी कोतवाली के सामने धरना देते हुए अपनी ही सत्ता के प्रति मोर्चा खोल दिया ।
महापौर जीवर्धन चौहान न कहा कि जब एक महिला जन प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रहेगा। मामले में महिला पार्षद की शिकायत के बाद भी अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है आरोपी खुले में घूम रहे हैं।
इस सबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 31 की महिला पार्षद त्रिनिशा चौहान मंगलवार रात अपने परिवार वालों के साथ शादी पार्टी में गई थी l पार्टी से वापस आने के दौरान समलेश्वरी मंदिर रोड पर धुमाल पार्टी का वाहन सड़क पर बेतरतिब खड़ा था जिसे हटाने की बात को लेकर विवाद होने पर धुमाल पार्टी के कार्यकर्ता व उनके अन्य साथियों ने पार्षद के परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी l पार्षद द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई वहीं पुलिस ने पार्षद की रिपोर्ट पर कुछ युवकों को गिरफ्तार किया l
पर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तथा मामूली मारपीट की धारा के तहत जुर्म दर्ज किये जाने से असंतुष्ट होकर महापौर जीवर्धन चौहान, निगम सभापति डिग्रीलाल साहू सहित सभी भाजपा पार्षद नगर निगम से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पंहुचे जहां कार्रवाई की मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गये थे l काफी देर तक कोई पुलिस अधिकारी जब उनसे मिलने नहीं पंहुचा तो पार्षदो के सब्र का बांध टूट गया औऱ उन्होंने थाने में घुस कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी l
उनका यह भी आरोप था कि कांग्रेस के दबाव पर आरोपियों को बचाया जा रहा है l मामले को लेकर बहुत देर तक सिटी कोतवाली के बाहर विरोध प्रकट करते रहे । बहरहाल इस मुद्दे की चर्चा पूरे शहर में हो रही है आम जनता के बीच यह मैसेज गया की ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी भाजपा को अपने ही सरकार के लॉ एंड ऑर्डर की कमजोर स्थिति के खिलाफ उतरना पड़ा
पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष धाराओं को लेकर असंतुष्ट हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएगी।
शशि मोहन सिंह एसएसपी रायगढ़
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
