पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम अपडेट : TMC ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया

feature-top

बालुरघाट विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार अर्पिता घोष ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। घोष ने कहा, "बालुरघाट में जो रिजल्ट आ रहा है, वह टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से है। वोटिंग के दिन जब पोलिंग शुरू हुई, तो मशीन में 98% चार्ज था, लेकिन पूरे दिन पोलिंग के बाद यह 70% से थोड़ा नीचे आ गया। लेकिन आज जब वही मशीन यहां काउंटिंग के लिए आई, तो उसमें 92-95% चार्ज दिख रहा है... हमने RO को लेटर दिया है... अगर उन्होंने इस पर कोई कदम नहीं उठाया, तो हम कोर्ट जाएंगे... इलेक्शन कमीशन इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा है... हमने पहले ही शिकायत कर दी है..."


feature-top