04 May 2026
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदानों को रेखांकित किया। कांग्रेस, TMC और अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए, उन्होंने हिंसा के इस चक्र को समाप्त करने का वादा किया। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यालय में किया संबोधन
04 May 2026 03:53PM,by: Mahak Qureshi
TVK प्रमुख विजय के निजी ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे ने विरुगम्बाक्कम निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु चुनाव जीत लिया है। TVK प्रमुख विजय के निजी ड्राइवर के बेटे आर. सबरिनाथन कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूँ। DMK का अंत हो गया है।" उन्होंने विरुगम्बाक्कम निर्वाचन क्षेत्र से तमिलनाडु चुनाव जीता है।
04 May 2026 03:42PM,by: Mahak Qureshi
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और अन्य भाजपा नेताओं ने राजनांदगांव के मोतीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान बंगाल की पारंपरिक डिश झालमुड़ी का स्वाद लेकर जीत की खुशी साझा की गई, जिससे कार्यक्रम में बंगाल की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।
04 May 2026 03:42PM,by: Mahak Qureshi
केरल की परावुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने एक बार फिर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ईटी टायसन को 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। सतीशन 2001 से लगातार परावुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और केरल की राजनीति में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। उनकी इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
04 May 2026 03:31PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 4 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल में शासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का एक भावनात्मक उदाहरण सामने आया। सरोधी की रहने वाली सरलाबाई मरावी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष अपनी समस्या रखी और कुछ ही पलों में उसका समाधान भी मिल गया।
04 May 2026 03:16PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर , 4 मई ,2026 / मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ । इस अवसर पर वे बैगा बाहुल्य कमराखोल में पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किए और वहीं पास में आम के पेड़ों के नीचे अपनी चौपाल लगा लिए । अपने बीच मुख्यमंत्री को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई । बीरनमाला, कमल के फूल से मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन करते हुए ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे । एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज
04 May 2026 03:16PM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








