बंगाल जीत की खुशी में छत्तीसगढ़ में मना जश्न, कार्यकर्ताओं ने चखी झालमुड़ी

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और अन्य भाजपा नेताओं ने राजनांदगांव के मोतीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ उत्सव मनाया। इस दौरान बंगाल की पारंपरिक डिश झालमुड़ी का स्वाद लेकर जीत की खुशी साझा की गई, जिससे कार्यक्रम में बंगाल की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।


feature-top