जगदलपुर: मोबाइल ड्रग लैब का खुलासा, 800 लीटर हशीश ऑयल बरामद

feature-top

जगदलपुर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा जंगलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त किया है। इस छापेमारी को पुलिस ने “चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री” का खुलासा बताया है। कोरापुट रेंज के डीआईजी डॉ. केवी सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बरामद हशीश ऑयल की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


feature-top