चुनावी उम्मीदों के बीच शेयर बाजार में उछाल

feature-top

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। राज्यों के चुनावी नतीजे बाज़ार की उम्मीदों के मुताबिक आने और ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी से निवेशकों का उत्साह बढ़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.90 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 997.25 अंक उछलकर 77,910.75 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में भी मजबूती देखने को मिली।


feature-top