धमतरी: चांदमारी अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, जवान गंभीर रूप से घायल

feature-top

धमतरी के रुद्री पुलिस लाइन स्थित फायरिंग रेंज में चांदमारी अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नियमित फायरिंग प्रैक्टिस के बीच अचानक 303 राइफल का चैंबर फट गया, जिससे निकला शेल पास में खड़े नगर सेना के जवान की गर्दन में जा लगा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना के बाद फायरिंग रेंज में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों की जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।


feature-top