पेट्रोल-डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी, CNG भी महंगी हुई

feature-top

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल अब 97.77 रुपए और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। CNG भी महंगी हुई है, दिल्ली में एक किलो CNG अब ₹79.09 हो गया है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के कारण की गई है।

इसका असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा। ट्रक-टेम्पो के किराए बढ़ेंगे, जिससे सब्जियां, फल और राशन महंगे होंगे। किसानों की खेती की लागत बढ़ेगी क्योंकि ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा। सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बस के किराए भी बढ़ सकते हैं।

सरकार ने बताया कि पेट्रोल और डीजल कंपनियों को हर महीने 30,000 करोड़ का घाटा हो रहा था। इसके पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 और डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सावधानीपूर्वक ईंधन उपयोग करने की अपील की है ताकि विदेशी मुद्रा बचे और युद्ध का प्रभाव कम हो।


feature-top