Kriti Dwivedi

Generic placeholder image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में अवैध घुसपैठ और अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने की घोषणा की। समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर करेंगे। इसमें पूर्व आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा और पूर्व आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव समेत कई विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। शाह ने कहा कि अवैध प्रवासन राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए बड़ी चुनौती है। समिति धार्मिक और सामाजिक समुदायों में जनसंख्या बदलाव के पैटर्न का अध्ययन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 के भाषण में डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा की थी।

26 May 2026 12:33PM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस MLC बीके हरिप्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री चुना गया है और वही आगे भी सरकार चलाएंगे। हरिप्रसाद ने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को बीजेपी की “ट्रोल फैक्ट्री” का फैलाया हुआ भ्रम बताया। मंगलवार को सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। हालांकि कांग्रेस ने इसे सामान्य बैठक बताया, लेकिन सत्ता बदलाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। पार्टी के कुछ नेता डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठा रहे हैं।  सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे : बीके हरिप्रसाद

26 May 2026 10:15AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले के कुन्नम बस स्टैंड इलाके में VCK और DMK कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और लकड़ी के डंडों से हमला किया। विवाद की शुरुआत DMK सांसद ए. राजा की सोशल मीडिया पोस्ट और उसके विरोध से हुई। दोनों दलों ने एक ही जगह प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता मौके पर जुट गए और नारेबाजी के दौरान विवाद हिंसा में बदल गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को हटाया। इलाके की दुकानें बंद कर दी गईं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। राजनीति भी क्या चीज़ है, नारियल से शुरू होकर पत्थरबाज़ी पर खत्म हो जाती है।

26 May 2026 09:24AM,
by: Kriti Dwivedi