शाह का बड़ा ऐलान: अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकी बदलाव की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में अवैध घुसपैठ और अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने की घोषणा की। समिति की अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर करेंगे। इसमें पूर्व आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा और पूर्व आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव समेत कई विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। शाह ने कहा कि अवैध प्रवासन राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए बड़ी चुनौती है। समिति धार्मिक और सामाजिक समुदायों में जनसंख्या बदलाव के पैटर्न का अध्ययन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 के भाषण में डेमोग्राफिक मिशन की घोषणा की थी।


feature-top