छत्तीसगढ़ में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 मई 2026 को नई अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले 27 मई, बुधवार को घोषित अवकाश अब 28 मई, गुरुवार को रहेगा। सरकार ने नवंबर 2025 में जारी पुरानी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया है। अब राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड, निगम और शासकीय संस्थानों में 28 मई को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा

 


feature-top
feature-top